फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fire destroyed the property of the half million

अग्निकांड में डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख

Sun, 15 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 15 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fire destroyed the property of the half million
 जिले में दुकान और खेत में आग लगने से डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणाें की तकरीबन दो घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित दुकानदार और कृषक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलवई निवासी चंद्रशेखर गुप्त पुत्र द्वारिका प्रसाद की गांव में रामलीला मैदान के नजदीक किराने की दुकान है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि 12 मार्च की रात तकरीबन एक बजे अज्ञात दबंगाें ने उसकी दुकान में आग लगा दी। दुकान से आग की लपटें उठते देख ग्रामीणाें ने घटना की सूचना दी। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इससे दुकान में रखा 80 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  लमौरा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना अजनर के ग्राम अकौना निवासी दशरथ पुत्र पटियां खेत में लगी फसल की कटाई के लिए थ्रेसर की व्यवस्था करने गांव में चला गया। तभी अचानक उसके  छह बीघा खेत में आग लग गई। खेत से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणाें ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी और बेटी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। आग के विकराल रूप घारण करने से किसान की छह बीघा खेत में लगी मटर की 60 हजार रुपये कीमत की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि उसे फसल के पैसे से बेटी की शादी के लिए व्यवस्था करनी थी, लेकिन अग्निकांड से सबकुछ बर्बाद हो गया। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को लेकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed