{"_id":"56eaf03e4f1c1b58278b46a1","slug":"fire-burning-daughter-s-wedding-dreams","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ने जलाए बेटी की शादी के सपने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ने जलाए बेटी की शादी के सपने
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
अनवार का जला पड़ा मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला मिल्कीपुरा में सब्जी विक्रेता के मकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग से बेटी की शादी के लिये रखा दहेज का सामान भी जल गया।
पीड़ित परिवार को अब दोबारा गृहस्थी का सामान जुटाने के साथ ही बेटी की शादी की चिंता भी सताने लगी है।
मिल्कीपुरा निवासी अनवार खान सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार की रात को घर में चूल्हे पर खाना बना था। रात करीब तीन बजे चूल्हे की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई।
आग की लपटें देख कर पड़ोसियाें ने शोर मचाया। इस पर घर में सो रहे लोग बाहर की ओर भाग खड़े हुए। गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। लपटों ने पास के ही दूसरे कच्चे मकान को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इसमें अनवार की बेटी के दहेज का फर्नीचर व अन्य सामान रखा था। यह भी जल गया। अनवार ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है। आग की चपेट में आकर दो बछड़ों की भी मौत हो गई।