{"_id":"be85050bc8ab44fa2055245ee202f71f","slug":"find-the-curb-on-crime-and-criminals-dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध और अपराधियों पर लगाएं अंकुश : डीआईजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध और अपराधियों पर लगाएं अंकुश : डीआईजी
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जाए, कर्मचारियों की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराधाें की जानकारी की। अधिक अपराध वाले थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने थानाध्यक्षों को थाने में आने वाले फरियादियों की समस्या प्राथमिकता के साथ सुने जाने के निर्देश दिए और घटना होने पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए।
डीआईजी शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्हाेंने घटित घटनाओं की समीक्षा की और अधिक अपराध वाले थानों क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए ।
उन्होेंने कहा कि अक्सर छोटे-छोटे विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं, ऐसे में प्रत्येक मामले को गंभीरता से लिया जाए और मौके पर पहुंच जांच पड़ताल के बाद पीड़ित को न्याय व दोषी को सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ किसी भी तरह की रियायत न बरती जाए। उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए, इससे अपराधियों में भय पैदा होगा और अपराधों में कमी आएगी। इस मौके पर डीआईजी ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान रोजनाच और अभिलेख खंगाले गए। उन्होंने हर हलत में पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज करने के कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केके गहलोत, अपर एसपी डा. रामयश सिंह, सीओ सदर संदीप यादव, शहर कोतवाल शिवशंकर शुक्ला के अलावा सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।