फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Financial assistance will be provided for rearing indigenous cows

Mahoba News: देसी गाय पालने पर मिलेगी आर्थिक मदद

Tue, 26 Sep 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance will be provided for rearing indigenous cows
महोबा। प्रदेश सरकार ने नंदबाबा दुग्ध मिशन के तहत मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना की शुरूआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार डेयरी किसानों और पशुपालकों को उन्नत नस्ल व उच्च उत्पादकता वाली देसी गायों को पालने के लिए 10 से 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। योजना का उद्देश्य उत्तम नस्ल की गाय पालने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में प्रोत्साहन देना है। ताकि राज्य में गोपालन को बढ़ावा देने के साथ दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक, पशुपालक पंजाब के साहीवाल, गुजरात व राजस्थान से थारपारकर जैसे उन्नत नस्ल की देसी गाय पालने के लिए लेकर आता है तो उसे सरकार 10 से 15 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देगी। दुग्ध निरीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि प्रोत्साहन योजना के तहत साहीवाल, गिरि व थारपारकर गाय के प्रतिदिन आठ से 12 किलो दुग्ध उत्पादन पर 10 हजार रुपये और 12 किलो से अधिक पर 15 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह हरियाणा प्रजाति की गाय के सात से 10 किलो प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन पर 10 हजार और इससे अधिक पर 15 हजार, गंगातीरी प्रजाति के सात से आठ किलोग्राम प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन पर 10 हजार और इससे अधिक पर 15 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। पशुपालक मुख्य पशुचिकित्साधिकारी कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर 19 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं। पशुपालक किसी गाय के जीवनकाल में एक बार ही प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने का पात्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने योजना के प्रचार के दिए निर्देश
महोबा। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि नंदबाबा दुग्ध मिशन के तहत स्वदेसी गायों में नस्ल सुधार व दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि के लिए पशुपालक काम करें। इसके लिए संचालित मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना का प्रचार करें। मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित प्रगतिशील पशुपालकों को 10 व 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में नंदबाबा दुग्ध मिशन के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में कहा। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष सीडीओ चित्रसेन सिंह, जिला विकास अधिकारी पंकज यादव, कोषाधिकारी देव कुमार यादव, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राघवेंद्र तिवारी, दुग्ध निरीक्षक सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed