{"_id":"acb699337dc5210c76f56838aed93cc0","slug":"finals-shimlapur-and-super-kings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंचे शिमलापुर और सुपर किंग्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंचे शिमलापुर और सुपर किंग्स
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड जैतपुर के ग्राम खोई में चल रहे क्रिकेट
विज्ञापन
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शिमलापुर और सुपर किंग्स अजनर ने जीत दर्ज कर
फाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण
एकत्रित थे।
खोई पहाड़ी मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला चिरवारी और शिमलापुर के बीच खेला गया। चिरवारी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
टीम निर्धारित दस ओवर में सभी विकेट गंवाकर महज 36 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिमलापुर की टीम ने बिना विकेट गवाएं महज चार ओवर में 37 रन बनाकर दस विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का खिताब शिमलापुर के बबलू को दिया गया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच राजहंस क्लब अजनर और सुपर किंग्स अजनर के बीच खेला गया। राजहंस क्लब ने टॉस जीतकर सुपर किंग्स अजनर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सुपर किंग्स अजनर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट खोकर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजहंस क्लब अजनर की टीम 15 ओवर में महज 107 रन पर ढेर हो गई।
इस प्रकार सुपर किंग्स अजनर ने 39 रन से मैच जीत लिया। सुपर किंग्स अजनर के जीतू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका देवेंद्र यादव और रामगोपाल ने निभाई। कमेंट्रेटर संतोष राजपूत और स्कोरर राजेश तोमर रहे।