फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fifty people, including children, are ill

प्रसाद खाने से बच्चे समेत पचास लोग बीमार

Tue, 16 May 2017 10:20 PM IST
महोबा
महोबा Updated Tue, 16 May 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Fifty people, including children, are ill
सीएचसी कुलपहाड़ में भर्ती बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना पनवाड़ी के रिछा गांव में प्रसाद खाने से बच्चे समेत पचास लोग बीमार हो गए। उल्टी और चक्कर आने पर बच्चों व महिलाओं को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 10 बच्चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव रिछा निवासी बाबूलाल पुत्र गजराज श्रीवास ने गांव के हनुमान मंदिर में मंगलवार को ध्वजा व प्रसाद चढ़ाया। उनके साथ में छोटे बच्चे, महिलाएं व पुरुष भी मंदिर गए थे। पूजा करने के बाद उन्होंने खोया चीनी का प्रसाद सभी को दिया। 
विज्ञापन


प्रसाद खाने के कुछ देर बाद ही एक के बाद एक बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बच्चों व महिलाओं के बीमार होने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार व उपजिलाधिकारी विनय कुमार पाठक अस्पताल पहुंच गए और बीमार बच्चों का प्राथमिकता से उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बच्चे हुए बीमार

प्रसाद खाने से बीमार होने वालों में सचिन (10), खुशी (05), रामकली (19),  निशा (6), दीपेश (03), काजल (07), कुलदीप (14), पुन्नियां (70), प्रमोद (25), अनिल (16), नेहा (19), भारती (11), तुलसीदास (32), नितिक (07), आर्यस (09), कंचन (22), रूपेंद्र (02), पुष्पा (08), काजल (06), आशीष (07), धीरेंद्र (30), दीपा (09), अजय (06), विवेक (05), आयुष (04), अलमा (05) समेत आधा सैकड़ा लोग शामिल है। इनमें सर्वाधिक संख्या बच्चों की है। जहां से 10 बच्चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


अपर जिलाधिकारी ने फूड इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव को मौके पर बुलाया और प्रसाद की सैंपलिंग कराई। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक  लैब भेजा जाएगा। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्राम रिछा पहुंच वितरित कराए गए प्रसाद को एकत्र किया। जांच रिपोर्ट आने के बाद बच्चाें के बीमार होने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


सड़े गले फलों को निरीक्षण दौरान फिकवाया जाएगा। साथ ही घटिया किस्म के बिक रहे फलों की जांच कराकर सैंपल भरने के खाद निरीक्षक को निर्देश दिए गए है। प्रसाद खाने से बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।

                    आनंद कुमार
               अपर जिलाधिकारी महोबा


अगर खोया या दूध की कोई भी वस्तु बनी होती है उसमें एक दिन बाद बासी होने फंगस आ जाते है। जो बेहद नुकसानदायक होते है। बासी चीजे न खाने की हिदायत देने के साथ साथ प्रतिदिन ताजा भोजन खाए। बासी भोजन का इस्तेमाल कतई न करें।
                डा. एसके वार्ष्णेय
                 सीएमओ महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed