{"_id":"6117c98f8ebc3edfa93c7f5a","slug":"fierce-fire-broke-out-in-nine-caves-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-mahoba-news-knp646182927","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ गुमटियों में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ गुमटियों में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
विज्ञापन
सड़क किनारे गुमटियां हुई जलकर खाक
- फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। थाना खरेला क्षेत्र के चंद्रावल बांध गेट पर रखी गुमटियों में शुक्रवार की रात आग लग गई। दुकानदारों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। दुकानदारों ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगा तहरीर दी है।
शिवहार गांव के लोगों ने चंद्रावल बांध गेट पर सड़क किनारे एक दर्जन से अधिक गुमटियां लगा रखीं हैं। देर शाम सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर आ गए। रात करीब नौ बजे दुकानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने पर लोगों ने पीड़ित दुकानदारों को सूचना दी। ग्रामीणों व दुकानदारों ने पानी लाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक नौ गुमटियां व उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
आग से राजेश सक्सेना की टायर पंचर की गुमटी जल गई। कंप्रेशर, इंजन समेत अन्य सामान जलने से एक लाख का नुकसान हुआ। इसी तरह कांशीराम रैकवार की किराना दुकान में 60 हजार, राजेश रैकवार की चाय-पान की गुमटी में 40 हजार, राजकुमार की किराना दुकान में 50 हजार, करन रैकवार की चाट, समोसा व पान की दुकान में 45 हजार, रामबाबू सेन की हेयर कटिंग दुकान में 35 हजार, हरीशंकर की किराना दुकान में 40 हजार, देशराज रैकवार की चाय, पान व किराना का 40 हजार और कल्लू की मुर्गा दुकान में 20 हजार रुपये कीमत का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

आग से जली टायर-पंचर की दुकान- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन