फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Female uproar over hospital employee's indecency, noisy

अस्पताल कर्मचारी की अभद्रता पर महिला का हंगामा, हुई नोकझोक

Sat, 22 Feb 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Female uproar over hospital employee's indecency, noisy
महोबा। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ कर्मचारियों द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायतें थम नहीं रही हैं। शनिवार को बच्चे का इलाज कराने अस्पताल गई महिला से एक कर्मचारी ने अभद्रता कर दी। इससे नाराज महिला ने हंगामा काटते हुए विरोध जताया। इस दौरान महिला व कर्मचारियों के बीच तीखीं नोकझोंक हुई। बाद में पीड़िता ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी नेहा पत्नी सुनील कुमार अपने पुत्र मानव (08) का इलाज कराने जिला अस्पताल गई थी। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में न बैठे होने पर वह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा के कार्यालय पहुंच गई। सीएमएस के अवकाश पर होने के चलते वहां मौजूद कर्मचारी को महिला ने जांच रिपोर्ट दिखाते हुए दवा लिखने की बात कही तो कर्मचारी भड़क गया और महिला से अभद्रता कर दी। कर्मचारी की अभद्रता से नाराज महिला ने सीएमएस कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा काटा। महिला के पति के विरोध करने पर मौजूद कर्मचारी हाथापाई पर उतर आए। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी से मामले की शिकायत कर अभद्रता करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed