फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Female students were educated about 'good touch' and 'bad touch'.

Mahoba News: छात्राओं को दी गुड टच-बैड टच की जानकारी

Wed, 30 Sep 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Female students were educated about 'good touch' and 'bad touch'.
फोटो 29 एमएएचपी 08 परिचय-गोष्ठी में बोलते विधिक अधिकारी। स्रोत: विद्यालय
महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मंगलवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम और गोष्ठियां हुईं। इस दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच व बैड टच के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शहर के राठ रोड स्थित शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में सिविल जज सीनियर डिवीजन नितिन राठी और रामकथा मार्ग स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम नेहा अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। छात्रों को बताया गया कि पॉक्सो एक्ट 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराध से संरक्षण देने के लिए बना विशेष कानून है।
विज्ञापन

बच्चों को यौन शोषण और लैंगिक अपराधों से बचाने व अपराध होने पर बच्चों की सुरक्षा और गरिमा के लिए विशेष न्यायालय की व्यवस्था की गई है। यहां पर पराविधिक सहायक पीयूष त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अरुण कुमार, शिक्षक सुदर्शन गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आभा तिवारी, पराविधिक स्वयंसेवक आलोक द्विवेदी, दीपक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय निकिता सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुरा में आयोजित कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक दीपक सिंह में छात्राओं को जागरूक किया गया

फोटो 29 एमएएचपी 08 परिचय-गोष्ठी में बोलते विधिक अधिकारी। स्रोत: विद्यालय

फोटो 29 एमएएचपी 08 परिचय-गोष्ठी में बोलते विधिक अधिकारी। स्रोत: विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed