फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   fasal bima, hungam

फसल बीमा का लाभ न मिलने से नाराज किसानों का हंगामा

Fri, 22 Jan 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
fasal bima, hungam
तहसील में एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते छिकहरा गांव के किसान - फोटो : MAHOBA
महोबा। खरीफ फसल बर्बाद होने के बाद बीमा का लाभ न मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को सदर तहसील में हंगामा किया। किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप बीमा का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

छिकहरा गांव निवासी वंशगोपाल यादव, राजा वर्मा, बालादीन, नृपत सिंह, कालीचरन, जयपाल, भागवत प्रसाद, बिंदा, कांशीराम समेत 40 से अधिक किसानों ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में खरीफ फसल का बीमा कराया था। फसल तैयार होने से पहले ही पूरी फसल खेतों में बर्बाद हो गई। जिसकी सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों व बीमा कंपनी को दी गई। फसल बर्बाद होने की जांच कराई गई लेकिन आजतक खरीफ फसल के बीमा का लाभ नहीं दिया गया है। जिससे किसानों द्वारा खाद बीज के लिए गए कर्ज की अदायगी नहीं हो पा रही है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराकर खरीफ फसल बीमा का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed