फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers in Mahoba cut ax

महोबा में किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 17 Aug 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा Updated Mon, 17 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers in Mahoba cut ax
 खेतों की रखवाली कर रहे किसान की पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने सुबह खून से लथपथ शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। गुस्साए परिजनों ने कई घंटे तक खेत से शव नहीं उठे दिया। एएसपी के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना अजनर के ग्राम बिजौरी निवासी तातिया (50) पुत्र लूला खेत रविवार रात को खेतों की रखवाली कर रहा था। तभी गांव के ही चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान किसी ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। लहूलुहान होकर तातिया वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो उसके घरवालों को सूचना दी। मृतक के बेटे रामलाल ने थाना अजनर में फूल सिंह, नवल पुत्र घनश्याम, शिवराम पुत्र गज्जू, मिंटू पुत्र गज्जू सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गृहस्वामी की मौत से पत्नी को अब छोटे छोटे बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


पट्टे की जमीन छुड़ाना बना मौत का बना सबब
पट्टे की जमीन दबंगों से मुक्त कराना तातिया की मौत का सबब बन गया। जमीन तो मुक्त हो गई, लेकिन दबंगों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। तातिया के बेटे श्रीपत ने बताया कि पिता ने उसके नाम पांच साल पहले दो एकड़ जमीन का पट्टा कराया था। जिस पर गांव के दबंग फसल कर रहे थे। पट्टा होने के बाद भी कब्जा न मिलने पर तातिया ने कमिशभनर से लेकर एसडीएम तक शिकायत की। दो साल पहले एसडीएम ने दो एकड़ जमीन पर कब्जा दिला दिया था। सालों से खेत में कृषि कार्य कर रहे दबंगों का कब्जा हट जाने से शिवराम आदि तातिया से रंजिश मान गए और रविवार की रात को उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed