{"_id":"65999813df8a1f3d560287d8","slug":"farmers-create-ruckus-in-committee-for-urea-mahoba-news-c-225-1-mah1001-3942-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: यूरिया के लिए किसानों का समिति में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: यूरिया के लिए किसानों का समिति में हंगामा
Sat, 06 Jan 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। किसान साधन सहकारी समिति अजनर में पहले खाद लेने के लिए किसानों ने हंगामा किया। जिससे खाद का वितरण कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। भीड़ अधिक होने के चलते अधिकांश किसान बिना खाद लिए ही लौट गए।
साधन सहकारी समिति अजनर में 10 दिन से यूरिया खाद नहीं थी। जिससे किसान परेशान थे। शुक्रवार की शाम समिति में एक ट्रक खाद पहुंची। शनिवार की सुबह से ही समिति में अजनर व आसपास के गांवों से किसानों भीड़ खाद के लिए लग गई। पहले खाद लेने को लेकर किसानों के बीच मारामारी की स्थिति रही। किसानों ने हंगामा भी किया। बाद में लाइन लगाकर किसानों को खाद का वितरण कराया गया।
किसान रामप्रकाश, देवकी, महेंद्र आदि ने बताया कि कई दिन चक्कर लगाने के बाद समिति में खाद आई लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते खाद नहीं मिल सकी। इस समय फसलों को यूरिया की जरूरत है। यदि, समय पर छिड़काव नहीं किया गया तो उत्पादन प्रभावित होगा। उधर, साधन सहकारी समिति के सचिव सुरेश द्विवेदी ने बताया कि किसानों के हिसाब से पर्याप्त खाद उपलब्ध है लेकिन किसान जल्दबाजी के चक्कर में भीड़ लगा रहे हैं। किसानों के आधार कार्ड ले लिए गए हैं। लाइन लगवाकर खाद बांटी जा रही है। किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद मुहैया कराई जाएगी।