फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers angry at not getting relief

राहत राशि न मिलने से खफा किसानों का प्रदर्शन

Thu, 05 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 05 Feb 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry at not getting relief
विकास खंड कबरई के ग्राम शाहपहाड़ी में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने से
विज्ञापन
तबाह किसानों को राहत राशि की चेकों का वितरण नहीं किया गया है। इससे खफा किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही राहत राशि की चेक वितरित कराए जाने की मांग की।

ग्राम शाहपहाड़ी निवासी मोहनलाल राजपूत, बबलू, करन, हीरालाल, नंदराम, शेख कदीर, धनीराम, राम सिंह सहित एक दर्जन किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर  प्रदर्शन किया।

साथ ही डीएम वीरेश्वर सिंह को दिए पत्र में बताया कि पिछले वर्ष हुई ओलावृष्टि से गांव में किसानाें की सौ फीसदी फसलाें का नुकसान हो गया था। इससे किसानाें को मुनाफा तो दूर लागत तक नहीं निकल सकी।

पत्र में बताया कि फसलें चौपट हो जाने से किसानों को अभी भी आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। बैंक से ऋण लेकर फसल की बुवाई करने वाले किसान कर्ज की अदायगी भी नहीं कर पा रहे है।

उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों ने जल्द से जल्द राहत राशि की चेकें पीड़िताें को वितरित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed