फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers also encompass over eight-point Mangaen

आठ सूत्रीय मांगाें को लेकर किसानों ने दिया धरना

Mon, 15 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 15 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers also encompass over eight-point Mangaen
 बुंदेलखंड के किसानों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को किसानों ने कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग  हमीरपुर चुंगी के पास सड़क पर बैठकर धरना दिया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित किसानों ने दोनों तरफ से रास्ता जाम कर दिया। जिसके आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी और सीओ सदर ने किसानों को समझा बुझाकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। उधर कुलपहाड़ कस्बे में भी किसानों ने मुआवजा राशि की मांग को लेेकर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के किसानों को 50,000 रुपये प्रति हेक्टयर मुआवजा दिए जाने, जिले के सभी किसानों का कृषि ऋण माफ किए जाने, किसानों को कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली पानी दिए जाने, किसानों को पेंशन लागू किए जाने सहित आठ सूत्रीय मांगों के लिए यूनियन के जिलाध्यक्ष रामस्वरुप यादव व किसान सिद्घार्थ के नेतृत्व में किडारी, पचपहरा, चांदो चंद्रपुरा, गंज, कालीपहाड़ी, शाहपहाड़ी, पसवारा सहित तमाम गांव के सैकड़ों किसानों ने कानपुर सागर हाईवे पर हमीपुर चुंगी के पास सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे महोबा से कबरई, मौदहा कानुपर, लखनऊ, चित्रकूट, बांदा, इलाहाबाद आने जाने वाले तमाम वाहन जाम में फंस गए। तेज धूप में वाहन फंस जाने से यात्री खासा परेशान रहे। सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी प्रबुद्घ सिंह, सीओ सदर संदीप सिंह ने किसानों की समस्याओं का निराकरण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। जिससे बाद किसान सड़क से हटे। जिसके बाद करीब दो घंटे बाद यातायात समान्य हो सका। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कृषि कार्य को मनरेगा से जोड़कर मूल्यांकन किए जाने, खान गेहूं, दलहनी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की मांग की गई। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार झांसी मिर्जापुर हाईवे पर गोंदी चौराहे  कुलपहाड़ पर तमाम किसानों ने हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed