फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers' 80 bigha crops submerged due to breaking of Arjun Canal

Mahoba News: अर्जुन नहर टूटने से किसानों की 80 बीघा की फसल जलमग्न

Sun, 24 Dec 2023 06:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers' 80 bigha crops submerged due to breaking of Arjun Canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। अर्जुन बांध से निकली मुख्य नहर गुढ़ा गांव के पास क्षतिग्रस्त होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। छह से अधिक किसानों की करीब 80 बीघा फसल पानी में जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर बंद नहीं की। जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। किसानों ने मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी से करते हुए बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

अर्जुन बांध से 50 से अधिक गांवों के किसानों को नहर के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। इस समय नहर में पानी छोड़ा गया है ताकि, किसान जरूरत के हिसाब से फसलों की सिंचाई कर सकें। अर्जुन नहर गुढ़ा गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार की शाम किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। रात के समय नहर 20 फीट की चौड़ाई में टूट गई। जिससे नहर का पानी आसपास स्थित खेतों में भर गया। सुबह जब किसानों ने फसल पानी में डूबी देखी तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन




किसान बृजेंद्र सिंह, हरनाथ, ओमप्रकाश, महेंद्रपाल, हरिसिंह आदि ने बताया कि नहर टूटने से उनकी करीब 80 बीघा फसल जलमग्न हुई है। खेत में पानी भर जाने से गेहूं, चना व मटर की फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम डाॅ. प्रदीप कुमार से की है। जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर सूचना के बाद भी नहर बंद न किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि यदि समय से नहर बंद कर जाती तो उनकी फसलें खराब होने से बच जातीं। उधर, एसडीएम का कहना है मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed