फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer gets shocked after seeing low yield, dies

Mahoba News: कम पैदावार देख किसान को लगा सदमा, मौत

Thu, 07 Nov 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer gets shocked after seeing low yield, dies
महोबा। शहर के चरखारी बाईपास मार्ग स्थित गल्ला मंडी में मूंगफली बेचने आए किसान की सदमे से मौत हो गई। कम पैदावार होने और बेहद कम दाम पर मूंगफली बिकने से वह मंडी में ही गश खाकर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


जनपद हमीरपुर के जमोड़ी गांव निवासी नारायण निषाद (35) डेढ़ बीघा भूमि और छह बीघा बलकट में जमीन लेकर खेती-किसानी करता था। इस बार मूंगफली की उपज बेहद कम हुई। इससे वह परेशान रहता था। पैदावार में निकली साढ़े तीन क्विंटल मूंगफली को वह नवीन गल्ला मंडी महोबा में पिकअप से बेचने आया था।
विज्ञापन

मूंगफली का दाना पतला होने पर उसकी उपज की 4,200 रुपये प्रति क्विंटल बोली लगी जबकि अन्य किसानों की 4,700 रुपये तक उपज खरीदी गई। खाद, बीज और मेहनत का पैसा भी न निकलने की चिंता में उसे सदमा लगा और वह अचेत होकर गिर गया। साथी किसान उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई रमाशंकर ने बताया कि इस बार मूंगफली की पैदावार बेहद कम होने से भाई परेशान रहता था। इसी के चलते सदमा लगने से मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed