फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer dies under suspicious circumstances

किसान की संदिग्ध हालात में मौत, तीन लोगों पर हत्या का आरोप

Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances
घटना के बाद दहाड़े मारकर रोती मृतक की पत्नी रेखा। - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के जखा गांव में सड़क किनारे किसान का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। सिर में गोली धसी थी और पास ही तमंचा मिला। किसान की पत्नी ने जमीनी बंटवारे को लेकर चाचा और दोनों चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर परिजनों व ग्रामीणों ने थाने के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जखा गांव निवासी अवधेश (32) खेती-किसानी करता था। शनिवार की दोपहर अवधेश घर से निकल गया। रात नौ बजे उसके न लौटने पर मां रामदेवी ने फोन लगाया तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। रविवार की सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने अवधेश का शव गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। अवधेश के सिर पर गोली लगने से खून पड़ा मिला और पास में ही तमंचा मिला।
विज्ञापन

अवधेश की पत्नी रेखा ने आरोप लगाया कि एक साल पहले ससुर श्यामलाल ने कुछ जमीन उसके पति अवधेश के नाम कर दी थी। इसके बाद से अवधेश के चाचा व चचेरे भाई खुन्नस मानते थे और आए दिन धमकी देते थे। आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने गोली मारकर पति की हत्या की है। घटना की तहरीर थाने में दी गई। शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट न किए जाने पर परिजन व ग्रामीण थाने पहुंच गए और हंगामा किया। बाद में पुलिस समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। थाना प्रभारी दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

थाने बाहर हंगामा कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को समझाती पुलिस।

थाने बाहर हंगामा कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को समझाती पुलिस।- फोटो : MAHOBA

मृतक किसान अवधेश की फाइल फोटो।

मृतक किसान अवधेश की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed