{"_id":"616c6b20d0014b7f4f31b4a9","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-mahoba-news-knp6587729174","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की संदिग्ध हालात में मौत, तीन लोगों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की संदिग्ध हालात में मौत, तीन लोगों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
घटना के बाद दहाड़े मारकर रोती मृतक की पत्नी रेखा।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के जखा गांव में सड़क किनारे किसान का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। सिर में गोली धसी थी और पास ही तमंचा मिला। किसान की पत्नी ने जमीनी बंटवारे को लेकर चाचा और दोनों चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर परिजनों व ग्रामीणों ने थाने के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
जखा गांव निवासी अवधेश (32) खेती-किसानी करता था। शनिवार की दोपहर अवधेश घर से निकल गया। रात नौ बजे उसके न लौटने पर मां रामदेवी ने फोन लगाया तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। रविवार की सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने अवधेश का शव गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। अवधेश के सिर पर गोली लगने से खून पड़ा मिला और पास में ही तमंचा मिला।
अवधेश की पत्नी रेखा ने आरोप लगाया कि एक साल पहले ससुर श्यामलाल ने कुछ जमीन उसके पति अवधेश के नाम कर दी थी। इसके बाद से अवधेश के चाचा व चचेरे भाई खुन्नस मानते थे और आए दिन धमकी देते थे। आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने गोली मारकर पति की हत्या की है। घटना की तहरीर थाने में दी गई। शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट न किए जाने पर परिजन व ग्रामीण थाने पहुंच गए और हंगामा किया। बाद में पुलिस समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। थाना प्रभारी दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

थाने बाहर हंगामा कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को समझाती पुलिस।- फोटो : MAHOBA

मृतक किसान अवधेश की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन