फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farm crops from rain water

खेत में बारिश का पानी भरने से फसल बर्बाद

Sun, 24 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Sun, 24 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farm crops from rain water
खेत में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
अभी तक सूखे से परेशान रहे किसानों के सामने अब बारिश आफत बनी है। खेतों में बोई उर्द, मूंग, अरहर, ज्वार और तिल की फसल बारिश का पानी भरने से बर्बाद हो रही है। जिससे काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने डीएम को इससे अवगत कराते हुए बारिश से बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


विकासखंड कबरई के ग्राम सिंहगनपुर बघारी निवासी काशी प्रसाद पुत्र सुखनंदन प्रसाद ने अपने खेत में उर्द, मूंग, अरहर, ज्वार और मूंगफली बोई थी। फसल इस समय बड़ी हो रही है, लेकिन एक पखवारे से हो रही बारिश से खेत पानी से लबालब भर गया है। पानी की निकासी न होने से खेतों में उगी फसल सड़ कर नष्ट हो गई। जिससे किसान को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


किसान ने डीएम वीरेश्वर सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया सिंचाई विभाग खेत के आगे बंधान बना दिए हैं, जिससे पानी नहीं निकल रहा। खेतों में पानी भरा है। जिससे फसल सड़ गई। इसी प्रकार राम प्रकाश, देवीदीन, महीपत आदि किसानों ने भी खेतों में पानी भरने से फसल बर्बाद होने की शिकायत की है। किसानों ने जांच कराकर फसल बीमा की धनराशि दिलाए जाने की मांग की है। डीएम ने राजस्व निरीक्षक को मामले की जांच कर आख्या देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed