{"_id":"4884ee6aa26104304dc553544aa3868f","slug":"failing-to-pay-the-outrage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर शिक्षामित्रों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर शिक्षामित्रों में रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बांदा के मंडलीय प्रभारी फूल सिंह ने कहा कि टीचर पद पर समायोजित किए गए शिक्षामित्राें का आज तक वेतन नहीं दिया गया। इससे उनका परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। कहा, अधिकारी जिन टीचरों का सत्यापन हो चुका है, उनका वेतन बिल बनवाकर भेजें। अन्यथा एसोसिएशन शांत नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
मंडलीय प्रभारी शनिवार को रैन बसेरा में आयोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियाें को शिक्षामित्राें के अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। जिससे उन्हें उनके अधिकार मिल सकें।
विज्ञापन
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि टीचर बने शिक्षामित्राें का वेतन समय से दिलाया जाएगा। इससे पूर्व मंडलीय प्रभारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव और जिला महामंत्री विनोद कुमार पटैरिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
साथ ही नव निर्वाचित पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। इस दौरान रामकिशोर राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोबिंद सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री विमल त्रिपाठी, मान सिंह, कोमल सिंह, रामनरेश, रामकिशोर, कृष्णगोपाल, राकेश कुमार, अखिलेश्वर वर्मा सहित तमाम टीचर और शिक्षामित्र मौजूद रहे।