{"_id":"5c8015d7bdec22147609d55f","slug":"equipment-distributed-to-1197-divisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"1197 दिव्यांगों को बांटे गए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1197 दिव्यांगों को बांटे गए उपकरण
Thu, 07 Mar 2019 12:17 AM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:17 AM IST
सार
एलिम्को कानपुर ने करीब 84 लाख की कीमत के उपकरणों का किया वितरण
विज्ञापन
-दिव्यांगों को उपकरण देते सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा। शहर के पुष्पअरू कान्वेंट पब्लिक स्कूल में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 1197 लाभार्थियों को करीब 84 लाख रुपये कीमत के सहायक यंत्र एवं उपकरण बांटे गए। ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन आदि उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।
एलिम्को कानपुर द्वारा दिसंबर 2018 में जिले की तीनों तहसीलों में शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें दिव्यांगों का पंजीयन कर चिह्नित किया गया। बुधवार को शिविर में दिव्यांगों की सुबह से भारी भीड़ जुटी रही। मुख्य अतिथि हमीरपुर महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने शिविर का उद्घाटन करते हुए दिव्यांगों को उपकरण बांटे। जिसमें 529 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 88 को व्हील चेयर, 772 को बैसाखी, 451 को छड़ी, 26 को कान की मशीन, 27 को सीपी चेयर, 262 को कृतिम अंग एवं कैलीपर, 12 को स्मार्ट केन सहित 1197 लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए गए।
सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जिसका सभी को लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों से दिव्यांगों को सहूलियत मिलती है। एलिम्को के डिप्टी जनरल मैनेजर संजय सिंह ने कहा कि सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले लाभार्थी सक्षम हैं और समर्थ हैं। इन सहायक उपकरणों के माध्यम से लाभार्थियों को स्वावलंबी व सशक्त करने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का एक प्रयास है। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, एलिम्को के कनिष्ठ प्रबंधक पंकज द्विवेदी, सहायक प्रबंधक हरीश कक्कड़, पंकज तिवारी, विद्यालय प्रबंधक पुष्पेंद्र अड़जरिया आदि मौजूद रहे।