फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Environment clearance issued to 25 mining areas

25 खनन क्षेत्रों को जारी हुई पर्यावरण अनापत्ति, व्यापारियों में खुशी

Sat, 27 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Environment clearance issued to 25 mining areas
कबरई (महोबा)। मंदी की मार से जूझ रहे जिले के एकमात्र खनन एवं क्रशर उद्योग की समस्याओं से सदर विधायक राकेश गोस्वामी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराने के बाद पत्थरमंडी में असर देखने को मिला है। सीएम के निर्देश के बाद 25 खनन क्षेत्रों की पर्यावरण अनापत्ति जारी कर दी है। जिससे व्यापारियों में खुशी है।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पहले जिले में 150 से अधिक खनन पट्टे आवंटित किए थे। इन खनन पट्टो में पर्यावरण अनापत्ति निर्गत करने में विभागीय अधिकारियों ने रुचि नहीं दिखाई। जिससे खनन पट्टे चालू नहीं हो सके। सदर विधायक ने दो दिन पहले लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को क्रशर व खनन उद्योग में आ रहीं समस्याओं से अवगत कराया था। जिस पर सीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए खनन क्षेत्रों की पर्यावरण अनापत्ति तत्काल निर्गत करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को 25 खनन क्षेत्रों की ईसी जारी हो जाने से उद्यमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शासन से 48 घंटे में ही 25 पहाड़ खनन क्षेत्रों की पर्यावरण अनापत्ति निर्गत होने और इतने ही खनन क्षेत्रों की अनापत्ति जारी करने के लिए कागजात मंगाए गए हैैं। खनन एवं क्रशर यूनियन के बालकिशोर द्विवेदी, देवेंद्र मिश्र, अनंतराम शुक्ल, रुपेंद्र सिंह, अभिषेक जैन, अरविंद शिवहरे, मनीष अग्रवाल आदि व्यापारियों ने सदर विधायक का मुंह मीठा कराकर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed