फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Engineers from the negligence of the jam

अभियंताओं की लापरवाही से लगता है जाम

Thu, 28 May 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 28 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Engineers from the negligence of the jam
पिछले तीन माह से चल रहा चरखारी बाईपास सीसी सड़क का निर्माण शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं द्वारा सड़क पर लंबे लंबे गैप छोड़ - छोड़ कर आधा-अधूरा निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

परमानंद तिराहे से कीरत सागर ,आलमपुरा तक पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने 4 करोड़ की लागत से निर्माण की मंजूरी शासन से दिलाई।  एक फुट ऊंची 6 मीटर चौड़ी सीसी सड़क का निर्माण तीन माह पहले शुरू कराया गया था। विभागीय अभियंता तीन-तीन मीटर एक तरफ सड़क का निर्माण करवा रहे हैं। जिलाधिकारी के कड़े तेवर देख पहले परमानंद तिराहे से गल्ला मंडी तक पूरी सड़क तैयार कर आवागमन के लिए खोल दी गई। लेकिन इसके आगे फिर 200 मीटर का गैप छोड़कर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया।  जहां  सेलटैक्स ऑफिस के पास विभाग ने फिर से लंबा गैप छोड़कर कीरत सागर तक एक तरफ की  3 मीटर सड़क बना दी और दोनों तरफ गिट्टी पत्थर बालू के ढ़ेर लगा दिए। जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसके अलावा दोनों साइड की सड़क पूरी किए बिना गैप कर कीरत सागर तिराहा से आलमपुरा की ओर काम शुरू कर दिया है। जबकि पहले कीरत सागर तिराहे से परमानंद तिराहे  की ओर जाने वाली सड़क का काम पूरा होना चाहिए था। ताकि कुलपहाड़ की ओर जाने वाले ट्रैफिक को खोला जा सकता था। सीसी सड़क का निर्माण एक साथ न करने से दो पहिया और हल्के वाहन भी इस मार्ग से नही निकल पाते है। जिससे सभी वाहन मेन मार्के ट, रोडवेज, आल्हा चौक, ऊदल चौक, पुलिस चौकी होकर गुजरते हैं। जिससे बाजार में भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापारियों ने डीएम से मांग कर छूटे एक साइट के काम को जल्द से जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed