फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Empty positions protest adjustment

खाली पदों पर समायोजन को लेकर प्रदर्शन

Wed, 22 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Wed, 22 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Empty positions protest adjustment
प्रदर्शन करते एमपीडब्ल्यू कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत एमपीडब्ल्यू (मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर) कर्मचारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के जारी मैमोरेंडम के आधार पर एक वर्ष का प्रशिक्षण दिलाकर स्थाई पदों पर समायोजन की मांग उठाई है। कर्मियों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


एमपीडब्ल्यू एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी के नेतृत्व में दीपक मिश्रा, आशीष, संजय कुमार, हिमांशु मिश्रा, सुनील कुमार, विवेक कुमार, विश्व दीपक पांडेय आदि ने उपजिलाधिकारी नंहकू को सौंपे ज्ञापन में बताया कि स्वास्थ्य विभाग के जारी निर्देश के अनुसार पांच हजार लोगों की आबादी पर एक महिला व एक पुरुष हेल्थ वर्कर की आवश्यकता है। ऐसे में हेल्थ वर्कर के नए पदों का सृजन किया जाना चाहिए। वर्तमान में आठ हजार पद रिक्त है। वर्ष 1999 से इन पदों पर भर्ती नहीं की जा सकी है। इन रिक्त पदों के सापेक्ष 3575 एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन


ज्ञापन में कर्मचारियों ने एमपीडब्ल्यू को रिक्त पदों पर समायोजित करते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी किए जाने और एमपीडब्ल्यू के अवशेष मानदेय का भुगतान शीघ्र कराए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कर्मचारियों ने समस्याओं को निस्तारण कराते हुए समायोजन की मांग की। उन्होंने ऐलान किया है कि यदि जुलाई माह के दूसरे सप्ताह तक कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जाती तो वह सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed