फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Embankment bursts people fled for fear of leaving home

बंधान फटने के डर से घर छोड़कर भागे लोग

Fri, 19 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 19 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Embankment bursts people fled for fear of leaving home
उफनाता मदन सागर। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में तालाबों और बांधों के उफना जाने से हालात खराब हो गए हैं। जिला प्रशासन ने मदन सागर क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। मदन सागर सरोवर का बंधान फटने के डर से आसपास के आधा दर्जन मोहल्लों के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। वहीं, तमाम लोग अपने घरों में रहने के बजाए रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को स्कूल-
विज्ञापन


कालेजों में आसरा दिया है। वहीं, अर्जुन बांध के आसपास गांवों में पानी भर जाने से प्रशासन ने अकटोहा गांव खाली करा दिया है। ग्रामीणों को सुरक्षित राजकीय महाविद्यालय चरखारी और जीआईसी भेजा गया है। बाढ़ में ग्रामीणों की गृहस्थी बहने से खाने-पीने का सामान भी बह गया है। पिछले पांच दिनों से जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर में बस्ती के
विज्ञापन


बीचोंबीच बने मदन सागर उफना गया है। यहां लोगों को सतर्क  किया गया है लेकिन, घरों में पानी घुसने और मदन सागर के बंधान में रिसाव के कारण बंधान फटने के डर से मोहल्ला पनागरपुरा निवासी राकेश कुमार साहू, इमलीबरा निवासी प्रभु, नंदी, रामप्रकाश और शेखनपुरा निवासी अफसार, मकनियापुरा निवासी चंद्रभान पंडित, राजकुमार सहित
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम लोगों ने घर खाली करके कालेजों और कांशीराम कालोनी, शिक्षक रैन बसेरा में डेरा जमा लिया है। मोहल्ला बड़ीहाट और मकनियापुरा में रामचरन कुशवाहा, सराफत, मोहम्मद छिद्दू, छोटे, दयाशंकर, मइयादीन सहित तमाम लोगों के घरों में पानी भर गया है। शहर के मदन सागर के अलावा कल्याण सागर, बेलासागर, दाऊ तालाब, कुलपहाड़ का

बड़ा तालाब उफना जाने से कटबरियापुरा, राजावार्ड, हटवारा सहित कई मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। मदन सागर का रिसाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने राखी और बालू से भरी बोरियां डलवा दी हैं लेकिन, खतरे के निशान से ऊपर बह रहे मदन सागर से जारीगंज, पनागरपुरा, मुकेरीपुरा, ढलेतनपुरा, शेखनपुरा, इमलीबरा, महतवानापुरा के लोग सहमे हैं। बेलासागर के तालाब से एक फीट ऊपर पानी बहने के कारण बीआरसी में तीन तीन पीट पानी भर गया है।

 रात में खुलवाई कल्याण सागर नहर
मदन सागर में प्रति घंटा बढ़ रहे 20 सेंटीमीटर पानी से मदन सागर उफना रहा है। इससे डीएम वीरेश्वर सिंह ने अधिकारियों के साथ पहले कीरत सागर नहर खुलवाई। इसके बाद रात में मदन सागर के तट पर पहुंच कर भटीपुरा कल्याण सागर माइनर खुलवा कर पानी निकलवाया।

सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी
मदन सागर सरोवर के बंधान टूटने की आशंका के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व विधायक सिद्धगोपाल साहू के अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारी घंटों सरोवर के तट पर डेरा जमाए रहे। पानी देखने के लिए सुबह से ही सैकड़ों लोग तालाब के तट पर पहुंच गए। पूर्व में नहरों की सफाई न कराए जाने से नहरे न चल पाने से नाराज नागरिकों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। तट पर पुलिस तैनात कर दी गई है।


खोल गए उर्मिल बांध के सभी फाटक
श्रीनगर। मध्य प्रदेश में हो रही जोरदार बारिश के चलते उर्मिल बांध के ओवरफ्लो होने से सिंचाई विभाग ने बांध के सभी छह फाटक खोल दिए हैं। उर्मिल बांध में भंडारण क्षमता 236.50 मीटर के सापेक्ष 237.20 मीटर पानी आ जाने से छह फाटक खोल दिए गए हैं। उर्मिल बांध में प्रति घंटा 20 सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है। उर्मिल नदी व सिंहपुर बैराज उफान पर आ जाने से डिगरिया, सिजरिया व मध्य प्रदेश के मुखर्रा गांव में खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed