{"_id":"696a8ce2c5c80d64340bfe63","slug":"electric-pole-support-wire-electrocuted-child-dies-mahoba-news-c-225-1-mah1002-121574-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिजली खंभे के सपोर्टर तार में उतरा करंट, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिजली खंभे के सपोर्टर तार में उतरा करंट, बालक की मौत
Sat, 17 Jan 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के ज्येष्ठ नगर में शुक्रवार की दोपहर बिजली खंभे के सपोर्टर तार में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। परिजनों व कस्बावासियों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि पहले भी करंट आने की शिकायत की गई थी लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया, इससे हादसा हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ज्येष्ठ नगर निवासी कपिल कुशवाहा का बेटा गोविंद (10) दोपहर करीब एक बजे अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते पास में लगे बिजली खंभे के करीब पहुंच गया और खंभे के सपोर्टर तार को पकड़ लिया। इस सपोर्टर तार में बिजली का करंट उतरने वह चिपक गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन अचेत अवस्था में उसे सीएचसी चरखारी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह व लेखपाल लक्ष्मण ने मौके पर पहुंच जांच की।
पिता कपिल ने चरखारी कोतवाली में तहरीर देकर बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि तार में करंट उतरने की शिकायत पहले भी कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई थी लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अनदेखी के चलते उनके बेटे की जान चली गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि बिजली तार के सपोर्टर में करंट से बालक की मौत की सूचना मिली है। अवर अभियंता राजू मौर्या को मौके पर भेजा गया है। कहा कि परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।