{"_id":"606f41898ebc3e590869579b","slug":"election-mahoba-news-knp622345393","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष व महामंत्री पद पर होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष व महामंत्री पद पर होगा घमासान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के चुनाव में 17 अप्रैल को मतदान होगा। विभिन्न पदों से नाम वापस लेने का गुरुवार को आखिरी दिन था। शाम 4 बजे के बाद चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई है। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो दावेदार बचे है। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
कुलपहाड़ अधिवक्ता समिति की देखरेख में कुलपहाड़ बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जा रहा है। समिति के वरिष्ठ सदस्य ताहर सिंह राजपूत ने बताया कि गुरुवार को शाम 4 बजे तक दो पदों को छोड़कर बाकी सभी पदों के लिए निर्विरोध चुनाव हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए भारत सिंह यादव एवं सत्य प्रकाश खरे उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जबकि महामंत्री पद पर रविंद्र उपाध्याय और दिनेश चौरसिया मैदान में हैं।
दोनों पदों के लिए 17 अप्रैल को सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शंकर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष पद पर विवेक राजपूत, संतोष गंगेले, सचिव शशबिन्दु द्विवेदी और तुलसीदास कुशवाहा निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर हरिप्रसाद रिछारिया और संयुक्त सचिव पद पर शरद रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।