फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Election ki Baithak

विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन में 4042 मतदाता डालेंगे वोट

Mon, 09 Nov 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Election ki Baithak
महोबा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन से उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा। मतदान जिले के छह केंद्रों पर होगा। इसमें 4024 मतदाता वोट करेंगे। तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट में डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मतदान को लगाए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि शांतिपूर्वक व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए 8 पोलिंग पार्टियां बनाई जाएंगी, जिसमें दो रिजर्व रहेंगी। उन्होंने बताया कि हर पोलिंग बूथ पर कोविड हेल्प डेस्क व आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। पूरा मतदान कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा। डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं। डीएम ने कहा कि सब लोग आदर्श आचार संहिता का पालन करेंगे। इस मौके पर डीडीओ आरएस गौतम, एडीएम आरएस वर्मा, पीडी डीएन पांडेय, डीएसओ एसपी शाक्य, डीआईओएस एसपी सिंह, सूचना अधिकारी सतीश यादव समेत सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed