फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   election,congress,SP,bsp,block

आगामी विस चुनाव को लेकर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण साध रहे दल

Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
election,congress,SP,bsp,block
महोबा। ब्लाक प्रमुख चुनाव की घोषणा के बाद सियासी हलके में हलचल तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की चार ब्लाकों में मजबूत और जातिगत आंकड़ों में फिट बैठने वाले चेहरों के चयन का मंथन शुरू कर दिया है। चार ब्लाकों में भाजपा से करीब 27 दावेदारों ने टिकट मांगा है। संख्या अधिक होने के चलते जिताऊ प्रत्याशी को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक में दो दिन से संगठन मंथन में जुटा है।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही राजनीतिक तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुट गए हैं। मंगलवार को ब्लाक स्तर पर चुनाव अधिकारियों की तैनाती कर पर्चा बिक्री शुरू कर दी, लेकिन किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा गहन विचार में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद की पनवाड़ी ब्लाक सीट अनुसूचित वर्ग महिला के लिए जैतपुर ब्लाक सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। ब्लाक प्रमुख कबरई सीट अनारक्षित वर्ग और चरखारी ब्लाक सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा आला कमान के आदेश के बाद प्रत्याशी आम सहमति से घोषित करने की जिम्मेदारी जिला संगठन को दी गई है। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर ने पदाधिकारियों के साथ चारों ब्लाक प्रमुख के लिए आए करीब दो दर्जन से अधिक दावेदारों में चुनावी समीकरण के आंकड़ों को देखते हुए सोमवार से मंथन में सक्रिय हैं। बसपा, कांग्रेस संगठन ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर अभी तक खामोश नजर आए है। सपा और भाजपा प्रत्याशियों केे बीच सीधी टक्कर के आसार हैं।
क्या बोले जिलाध्यक्ष
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए संगठन के साथ बैठक की गई है। दावेदारों ने आवेदन किया है, संगठन जिताऊ कार्यकर्ता को टिकट देगा।
जितेंद्र सिंह सेंगर, बीजेपी जिलाध्यक्ष
ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। चारो सीटों पर प्रत्याशी उतारने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सूची जारी की जाएगी।
प्राण सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed