फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ek number ke 2 truck

अंधेर: पुलिस अभिरक्षा से दो बार गायब हुआ एक ही ट्रक

Fri, 28 May 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
ek number ke 2 truck
कबरई (महोबा)। अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए ट्रक को थाना कबरई में सीज कराने के बाद एक ही ट्रक के पुलिस अभिरक्षा से दो बार गायब होने का मामला उजागर हुआ है। जिसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। पुलिस ने आनन फानन में ट्रक गायब होने के मामले में ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ ही विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी कबरई को पत्र भेजकर ट्रक संख्या यूपी 91 टी 4938 की वर्तमान समय में पुलिस अभिरक्षा में मौजूद होने की जानकारी मांगी थी। पत्र के अनुसार उक्त ट्रक को खनिज जांच दल द्वारा 26 नवंबर 2020 को सीज कर कबरई पुलिस को सौंपा गया था। वही ट्रक खनिज जांच दल ने 22 दिसंबर 2020 को अवैध खनिज परिवहन करते पकड़ा था। जिसे सीज कराते हुए कबरई पुलिस को सौंपा गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि 26 नवंबर को पकड़ा गया ट्रक बिना खनिज विभाग के रिलीज आर्डर के कैसे छोड़ दिया गया जो दोबारा करीब एक माह बाद अवैध खनिज परिवहन में पकड़ा गया। अब दोबारा वही ट्रक पुलिस अभिरक्षा से गायब हो गया। जिससे जिम्मेदार अधिकारियों के हाथ पैर फूल रहे हैं।
विज्ञापन

उधर थाना प्रभारी कबरई दिनेश सिंह का कहना है कि खनिज विभाग द्वारा सीज ट्रक कबरई की गल्ला मंडी में खड़े कराए जाते हैं। वहां होमगार्डों की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती है। खनिज अधिकारी का पत्र आने के बाद सीज ट्रक को कबरई की गल्ला मंडी में ढुढ़वाया गया जो वहां नही मिला। ट्रक स्वामी व चालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है। हो सकता है कि ट्रक स्वामी द्वारा खनिज विभाग के कूटरचित प्रपत्र दिखाकर होमगार्ड को झांसा देकर ट्रक ले जाया गया हो। इस मामले में शामिल लोगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध परिवहन में चार ट्रक सीज
कबरई (महोबा)। खनिज निरीक्षक ईश्वरचंद ने टीम के साथ कानपुर रोड स्थित एक स्टोन क्रशर में ओवरलोड ग्रिट लादकर खड़े ट्रकों की जांच की। ट्रकों में कोई चालक व मालिक नहीं मिला। ट्रकों में गिट्टी ओवरलोड थी और परिवहन करने से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं मिले। जिस पर टीम ने चार ट्रकों को सीज कराते हुए कबरई थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिए। खनिज निरीक्षक ने मामले की तहरीर थाने में दी। कबरई थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि चार अज्ञात ट्रक चालक व ट्रक स्वामियों के अलावा दिनेश, ज्ञानेंद्र व प्रदीप के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed