फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eight workers reached jail for illegal mining

अवैध खनन करने पर आठ श्रमिक पहुंचे जेल

Sun, 23 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Eight workers reached jail for illegal mining
चरखारी (महोबा)। एसडीएम और खान निरीक्षक ने चरखारी के मझोल पहाड़ पर शनिवार को अवैध खनन करते पाए जाने पर आठ श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया था। जिनके खिलाफ रविवार को कोतवाली चरखारी में खान निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

मझोल पहाड़ के गाटा संख्या 288 पर खनन कार्य होने की सूचना खनन विभग को मिलने पर एसडीएम चरखारी राजेश कुमार यादव के साथ खान निरीक्षक ईश्वरचंद्र ने छापामारी करते हुए मौके से मजदूरों को अवैैध खनन करते हुए दबोच लिया था। साथ ही मौके से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की थी। मझोल पहाड़ के पट्टे की समयावधि पूर्ण हो जाने के बाद भी खनन जारी रखने की शिकायत पर अफसरों ने कार्रवाई करते हुए अय्यूब पुत्र याकूब, पंचम सिंह पुत्र कृपाल, मलखान पुत्र सुल्तू, बाबूलाल पुत्र नत्थू, बड़े पुत्र रघुनाथ, मुन्नू पुत्र शेखरचंद्र, राजू पुत्र रामनाथ और छुटटू पुत्र नत्थू महाजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed