फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eight centers will test 12 thousand candidates

आठ केंद्रों में 12 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 12 Sep 2015 11:02 PM IST
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
अमर उजालाब्यूरो महोबा। Updated Sat, 12 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Eight centers will test 12 thousand candidates

विज्ञापन
महोबा। लेखपाल भर्ती परीक्षा की प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के आठ इंटर कालेजों और महाविद्यालयों में रविवार को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएंगी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
रविवार को दो पालियों में होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा सुबह 10:30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में 3 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा के लिए आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 250 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रुप में लगाई गई है। कक्ष निरीक्षकों को समय से पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा। शनिवार को कक्ष निरीक्षकों को पुन: प्रशिक्षण दिया गया, जहां पर उन्हें परीक्षा संपन्न कराने की बारीकियां बताई गईं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, कैलकुलेटर, पेजर ले जाने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मचारियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उधर जिला प्रशासन ने परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीटिंग प्लान चिपकाने का काम दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन


अफसरों ने भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
जिले मुख्यालय में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, रामश्री महाविद्यालय, राजकीय मकुंदलाल इंटर कालेज, साईं कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, संत जोसफ्स सहित आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों का अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक विधि नारायण के अलावा उपजिलाधिकारियों ने भी अलग अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed