{"_id":"58e920614f1c1b9d385b3e00","slug":"efforts-of-misdeeds-from-teenager-lawsuit-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
महोबा
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर।
थाना अजनर के एक गांव में कुएं से पानी भरने गई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना अजनर के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी खेत पर परिजनों के साथ गई थी।
परिजन फसल की मड़ाई कर रहे थे। किशोरी पास में कुएं से पानी लेने चली गई। इस दौरान कुएं के पास पहले से घात लगाए बैठे जयहिंद पुत्र कन्हैयालाल ने किशोरी को बुरी नियत से पकड़ लिया। इस पर किशोरी ने शोर मचाया तो परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
परिजनों ने पीड़िता के साथ थाने में नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस ने जयहिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।