{"_id":"639772ea531eb30e73311e08","slug":"education-mahoba-news-knp733147712","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सूर्य मंदिर, कीरत सागर, खरामठ पर लिखे निबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सूर्य मंदिर, कीरत सागर, खरामठ पर लिखे निबंध
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। बुंदेली प्रकृति पर्यटन समिति के तत्वावधान में रविवार को दो विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें एक हजार 275 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने जिले के पर्यटन स्थलों पर निबंध लिखे। विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर और स्वामी ब्रह्मानंद अकादमी में प्रतियोगिताएं कराई गई। हमारे जिले के प्रमुख, प्राकृतिक, ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल विषय पर आयोजित निबंध लेखन में छात्र-छात्राओं ने कोणार्क की तर्ज पर बने रहेलिया के सूर्य मंदिर, मदन सागर, कीरत सागर, खखरामठ, आल्हा की बैठक आदि दर्शनीय स्थलों पर अपनी बात लिखी।
जीआईसी में 950 और स्वामी ब्रह्मानंद अकादमी में 325 बच्चों ने निबंध लेखन में प्रतिभाग किया। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ सिंह परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे। इस मौके पर जीआईसी प्रधानाचार्य रामदीन सोनी, आशीष मिश्रा, मनोज श्रीमाली, रामशरण शिवहरे, भूपेंद्र शुक्ला, अरविंद राजपूत मौजूद मौजूद रहे।