पनवाड़ी (महोबा)। मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को थाना पनवाड़ी में कार्यशाला हुई। इसमें जीजीआईसी व विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष शिवआसरे ने छात्राओं को हक व अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि उत्पीड़न होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
कार्यशाला में थानाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के मन में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना है। उन्होंने महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध की जानकारी दी। कहा कि मोबाइल फोन में आने वाले अंजान नंबरों पर किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। उत्पीड़न होने पर छात्राएं शांत न बैठे बल्कि आवाज उठाएं ताकि उनके साथ दोबारा घटना न हो सके। कार्यक्रम में छात्राओं को वूमेन पावरलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलान 1076 व पुलिस आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी। इस मौके पर जीजीआईसी प्रधानाचार्या कौशिल्या श्रीवास, एसआई महेशचंद्र, रमेशचंद्र मौजूद रहे।