{"_id":"607098ac8ebc3e591536f3bf","slug":"education-mahoba-news-knp6225584192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई: पहले चरण में पांच बच्चों को मिला दाखिला, दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई: पहले चरण में पांच बच्चों को मिला दाखिला, दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहले चरण में पांच बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला मिला है। दूसरे चरण में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 23 अप्रैल तक चलेगी।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो मार्च को शुरू हो गई थी। पहले चरण में पांच बच्चों को दाखिला मिला है। दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी। 24 से 26 अप्रैल तक आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 28 अप्रैल को दूसरे चरण की लाटरी की जाएगी, जिसके आधार पर पांच मई तक दाखिला कराना होगा। इसके बाद तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी।
बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्यभान ने बताया कि पहले चरण में पांच बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला मिल गया है। दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन्होंने पहले चरण में आवेदन नहीं किया है, वह अब दूसरे चरण में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों की जांच के बाद विभाग द्वारा सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद संबंधित विद्यालय में बच्चों को दाखिला मिल जाएगा।