फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Education

दृष्टि दिव्यांग संगीत अकादमी का डीएम ने किया शुभारंभ

Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Education
अकादमी के उदघाटन मौके पर दिव्यांग बच्चे से बातचीत करते डीएम - फोटो : MAHOBA
महोबा। गांधीनगर में हनुमान मंदिर के पीछे समाजसेवी बाबला सिंह द्वारा स्थापित दृष्टि दिव्यांग संगीत अकादमी का गुरुवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि यह अकादमी पूरे बुंदेलखंड के दिव्यांग बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। दिव्यांग बच्चों को कला का प्रदर्शन के लिए एक मंच मिलेगा। वे जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

समाजसेवी द्वारा स्थापित दृष्टि दिव्यांग संगीत अकादमी में जिले के अलावा कौशांबी, सिद्धार्थनगर समेत अन्य जनपदों के दिव्यांग बच्चे संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अकादमी का उद्घाटन करने पहुंचे डीएम ने दिव्यांग बच्चों का मनोहारी संगीत को सुना और उनकी इस कला की सराहना की। डीएम ने समाजसेवी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिले के लिए यह एक अनूठा कार्य है। उन्होंने कहा कि कीरतसागर तट पर जल्द ही ओपन एयर थिएटर संचालित किया जाएगा। जहां साप्ताहिक कार्यक्रम में इस तरह की प्रतिभाएं अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अकादमी के विकास के लिए सरकार से पहल की जाएगी और अकादमी को बुंदेलखंड में विशेष पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में डॉ. ज्ञानेश अवस्थी, सूचना सहायक विवेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed