फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   education

हाईस्कूल की छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाचार्या

Tue, 10 Nov 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
education
उपस्थिति रजिस्टर चेक करतीं एक दिन की प्रधानाचार्या बनी छात्रा - फोटो : MAHOBA
कनकुआ (महोबा)। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज कनकुआ के प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा ने अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने कालेज की हाईस्कूल की मेधावी छात्रा मीरा अहिरवार को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनाया।
विज्ञापन

एक की प्रधानाचार्या बनीं मीरा ने कोरोना गाइड लाइन के अनुसार संचालित हो रही कक्षाओं में पठन पाठन की स्थिति का जायजा लिया। कुछ छात्राओं के बिना मास्क मिलने पर नाराजगी जताई और कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को कहा। प्रधानाचार्या बनी छात्रा ने सभी को महिलाओं व बेटियों का सम्मान करने की शपथ दिलाई। कालेज के प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा द्वारा नारी सुरक्षा व सम्मान के प्रति प्रोत्साहित करने वाले इस प्रयास की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान कालेज सभागार में परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें विद्यालय की शिक्षिका ज्योति राजपूत ने घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न विषय पर प्रकाश डाला। शिक्षिका रक्षा शुक्ला ने सरकार द्वारा जारी किए गए विशेष हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108 आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल कुशवाहा ने किया। इस मौके पर सहायक अध्यापक महेंद्र अनुरागी, वीरेंद्र कुमार, गनेश प्रसाद, अंकित राजपूत आदि छात्राएं मौजूद रहीं।

पठन-पाठन के दौरान छात्रा को निर्देश देतीं सीमा अहिरवार

पठन-पाठन के दौरान छात्रा को निर्देश देतीं सीमा अहिरवार- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed