{"_id":"5f4fdd228ebc3e532c4d93b5","slug":"education-mahoba-news-knp5803122128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ महाविद्यालयों की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ महाविद्यालयों की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष की बची परीक्षाएं शुरू हो गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव की व्यवस्थाएं की गई। मास्क व सैनिटाइजर के साथ छात्र छात्राओं को कक्षों में प्रवेश दिया गया। पहले दिन दोनों पालियों में 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को परीक्षार्थियों को दोनों पालियों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैनिटाइजर टनल से गुजारकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में एमए फाइनल अंग्रेजी, इतिहास व राजनीति विज्ञान, बीएससी फाइनल के जंतु विज्ञान का द्वितीय प्रश्न की परीक्षा हुई। 446 छात्रों में से 416 उपस्थित हुए जबकि 30 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष का अंग्रेजी तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा थी।
जिसमें पंजीकृत 295 परीक्षार्थियों में से 8 अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी व बीरभूमि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुशील बाबू ने साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन समेत लगभग आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बताया कि जिले के सभी 14 परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है। बिना मास्क व सैनिटाइजर के बाद ही कक्षों में प्रवेश दिया जा रहा है।