{"_id":"68a36c6d9d4c6eb9270bf790","slug":"eco-clubs-will-be-formed-in-council-schools-budget-released-mahoba-news-c-223-1-hmp1002-128903-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: परिषदीय स्कूलों में बनेंगे ईको क्लब, बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: परिषदीय स्कूलों में बनेंगे ईको क्लब, बजट जारी
Mon, 18 Aug 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
- 95 हजार पंजीकृत छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने की बनाई गई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हो रही है। प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब का गठन किया जाएगा, इसके लिए बजट भी जारी किया गया है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, टीम वर्क और रचनात्मकता के साथ विषयगत ज्ञान भी मिलेगा।
जिले के 967 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत करीब 95 हजार बच्चों के लिए क्लब गठन की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। ईको क्लब के विद्यार्थियों को पौधे लगाने, स्वच्छता अभियान, बागवानी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। ईको क्लब गठन के निर्देश सभी विद्यालयों को दिए गए है। प्रत्येक क्लब में जिम्मेदारी संभालने वाले बच्चों के नाम फ्लैक्स बाेर्ड पर दर्ज किए जाएंगे। स्कूल परिसर में पौधरोपण के साथ स्वच्छ वातावरण बनाने पर जोर रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के लिए छात्रों से रैली भी निकलवाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ईको क्लब की मुख्य गतिविधियां
पौधरोपण: विद्यालय परिसर और आसपास हरियाली बढ़ाना।
स्वच्छता अभियान: साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाना।
बागवानी: फूल-पौधों की देखभाल और रोपण।
जागरूकता रैली: पर्यावरण संरक्षण के संदेश का प्रसार।
फ्लैक्स बोर्ड: जिम्मेदार छात्रों के नाम प्रदर्शित करना।
-- -- -- -- -
गठन प्रक्रिया शुरू
- जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ईको क्लब गठन की प्रक्रिया शुरू है। प्राथमिक स्तर के विद्यालयों को दो हजार रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को तीन हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। सभी प्रधानाध्यापकों से क्लब बना स्वीकृत धनराशि का उपयोग करने व प्रमाण पत्र जमा करने को कहा गया है। इन क्लबों के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा। साथ ही उनमें टीम भावना, नेतृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी की समझा भी विकसित होगी।