फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   duskarm ke baad youvti hui garbhwati

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई युवती, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
duskarm ke baad youvti hui garbhwati
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के एक गांव में छह माह पहले युवती से दुष्कर्म व गर्भवती होने के बाद धमकी देने समेत कई धाराओं में मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना थाना पनवाड़ी क्षेत्र के एक गांव में दिसंबर 2020 को 24 वर्षीय युवती घर पर ही किराना की दुकान पर बैठी थी परिजन किसी कार्य से बाहर गए थे। युवती का आरोप है कि तभी जवाहर दुकान आया और पानी पिलाने की बात कहने लगा। जब युवती मकान के अंदर पानी लेने गई तो युवक मकान में घुस गया और युवती से दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिजनों के घर वापस लौटने पर युवती ने पूरी घटना बताई। जब परिजन उलहना देने आरोपी के घर के गए तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में युवती के गर्भवती होने की जानकारी होने पर परिजनों ने थाना पनवाड़ी पहुंच घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी जवाहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed