फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Durga statues, immersed with humid eyes in Kabrai dam

कबरई बांध में नम आंखों से विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमाएं

Sun, 21 Oct 2018 10:00 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sun, 21 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
Durga statues, immersed with humid eyes in Kabrai dam
कबरई बांध में नम आंखों से विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
कबरई महोबा। कस्बा कबरई में चार दर्जन स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें अबीर गुलाल उड़ाते हुए युवा भक्तिगीतों पर थिरकते रहे। देर शाम देवी प्रतिमाओं का कबरई बांध में विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों की आंखे नम हो गई।                   
विज्ञापन

कस्बा कबरई में नवरात्र पर्व पर चार दर्जन स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। दशहरा के दूसरे दिन देवी प्रतिमाओं को विसर्जित किए जाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। शनिवार की शाम कस्बे में विसर्जन जुलूस निकाला गया, जो मराठे के महावीर मंदिर, छंगा तिराहा, मुख्य बाजार, मोचीपुरा, बस्ती अंदर होते हुए गुजरा। इस दौरान महिलाओं ने जगह-जगह मां की आरती उतारी। मां की विदाई के दौरान भक्तों की आंखे नम हो गई। मराठे मंदिर में पाठक बंधु, छंगा तिराहे में साकेत साहू, मुख्य बाजार में चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, छोटू पालीवाल, मास्टर कालोनी में सत्तू महाराज, मोचीपुरा में पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी, शास्त्री नगर में अनुज त्रिपाठी, बाल्मीकि महाराज सहित तमाम लोगों ने जुलूस का भव्य स्वागत किया। देर शाम तक कबरई बांध में  प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed