फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to controversy, the bullies threw the young man from the moving train

विवाद होने पर दबंगों ने युवक को चलती ट्रेन से फेंका

Tue, 24 Sep 2019 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Due to controversy, the bullies threw the young man from the moving train
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में महोबा स्टेशन के पास विवाद होने पर दिल्ली से लौट रहे युवक को दबंगों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम इमिलिया निवासी चंद्रप्रकाश (30) दिल्ली में रहकर मजदूरी का करता है। सोमवार की रात वह ट्रेन से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसका बोगी में सवार कुछ लोगों से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दबंगों ने गेट पर खड़े युवक को महोबा स्टेशन के पास धक्का दे दिया। जिससे वह ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना तत्काल जीआरपी व आरपीएफ पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

आरपीएफ ने घायल यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घायल युवक ने बताया कि ट्रेन में उसका विवाद हुआ था। जिसके बाद गेट में खड़े होने के दौरान उसे धक्का देकर फेंका गया। उधर जीआरपी थानाध्यक्ष अनुराग अवस्थी का कहना है कि युवक शराब के नशे में था। जिससे वह स्टेशन के पास गिर गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed