फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drunk son strangled his mother to death

Mahoba News: शराब के नशे में बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या

Sat, 26 Apr 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Drunk son strangled his mother to death
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के विशाल नगर में शराब के नशे में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

विशाल नगर निवासी रुकमणि (70) अपने बेटे हीरालाल के साथ रहती थी। बड़े बेटे पप्पू के निधन के बाद से बहू विमलेश भी घर पर रहती थी। हीरालाल शराब का लती होने के चलते नशे की हालत में आए दिन घर आकर झगड़ा करता था। इससे मां-बेटे में विवाद होता था। बृहस्पतिवार की देर रात एक बार फिर हीरालाल नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से विवाद करने लगा। छीनाझपटी के बाद युवक ने मां का गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घर पर मौजूद बहू विमलेश ने बताया कि उसने मां को बचाने का प्रयास किया लेकिन देवर ने उसके साथ भी मारपीट की। मृतका के भाई मंगू कुशवाहा निवासी टिकरी, मध्यप्रदेश ने थाने में तहरीर देकर भांजे हीरालाल पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed