{"_id":"614cc78a8ebc3e00be176cc5","slug":"driver-dies-in-collision-with-dumpers-mahoba-news-knp6540246107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपरों की भिड़ंत में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपरों की भिड़ंत में चालक की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिवई-सुनैचा गांव के पास बुधवार की रात दो डंपरों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक डंपर चालक की मौत हो गई। दूसरा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। उसके चालक व क्लीनर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। फरार क्लीनर व चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
कबरई थाना क्षेत्र के बघवा खोड़ा निवासी रामसेवक का पुत्र प्रेमनारायण (38) डंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की रात पत्थर मंडी से गिट्टी लादकर बांदा जा रहा था। हाईवे पर मटौंध से पहले रिवई-सुनैचा गांव के पास बांदा की ओर से आ रहे दूसरे डंपर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
एक डंपर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, दूसरा डंपर सड़क किनारे पलट गया। गिट्टी लादकर बांदा जा रहे डंपर के चालक प्रेमनारायण को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
झांसी अस्पताल पहुंचते ही चालक की मौत हो गई। दूसरे डंपर का चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। फरार ट्रक चालक व क्लीनर की तलाश की जा रही है।
----