फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drinking water supply for the town manager raised hand

कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रबंधक ने बढ़ाए हाथ

Mon, 06 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 06 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply for the town manager raised hand
टैंकर से पानी भरते लोग - फोटो : अमर उजाला
पानी की भीषण समस्या से जूझ रहे कस्बा कुलपहाड़ में लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए जीबी इस्लामिया इंटर कालेज के प्रबंधक व समाजसेवी आगे आएं हैं। उन्होंने अपने निजी खर्च से टैंकर लगाकर आपूर्ति शुरू कराई है। टैंकर वार्डों में 10 चक्कर लगाकर लोगों को पानी मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन


30 हजार की आबादी वाले कस्बा कुलपहाड़ में जल संस्थान की ओर से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। कस्बे के एक दर्जन से अधिक वार्डों में आधा दर्जन टैंकरों से हो रही पेयजल आपूर्ति ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। पानी की भीषण किल्लत से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जीबी इस्लामिया इंटर कालेज के प्रबंधक जावेद खान आगे आए। उन्होंने निजी खर्च पर एक टैंकर लगाया है।
विज्ञापन


जो दिन में अलग अलग समय पर 10 वार्डों मेें पहुंचकर लोगों को पानी मुहैया करा रहा है। कस्बे के मोहल्ला टिलवापुरा, सोनीगंज, राजावार्ड सहित अन्य वार्डों में पहुंचने वाले नि:शुल्क टैंकर से लोग पानी भरकर राहत महसूस कर रहे है। प्रबंधक ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो और टैंकर खरीदकर वह लोगों को पेयजल मुहैया कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed