फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   down to fight for the rights battle On the road

सड़क पर उतरकर अधिकारों की लड़ेंगे लड़ाई

Mon, 15 Jun 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 15 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
down to fight for the rights battle On the road
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने जो आरक्षण का लाभ दिया था उसे पदोन्नति में खत्म कर दिया गया है। हम इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे, बल्कि सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। आरक्षण का विरोध संवैधानिक व्यवस्था और संविधान कर खुला अपमान है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में अधिकार बचाओ जनचेतना यात्रा के मौके पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक दलितों और मजलूमों का उत्पीड़न बंद नहीं होगा, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अत्याचार, शोषण उत्पीड़न एवं भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरक्षण कानून बनाकर अधिकारों की बहाली के लिए ईमानदारी से काम किया होता तो आज यह स्थिति नहीं होती। प्रदेश अध्यक्ष प्रेमनाथ ने कहा कि अधिकार बचाओ जनचेतना यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है, जिसका समापन 29 जून को गाजियाबाद में होगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति पिछले कई सालों से हक वंचितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने का आहवान किया। गोष्ठी को प्रदेश सचिव सूबेदार राजभर, डा0 धर्मेंद्र साधूराम, ईश्वर सिंह, विनोद, सुभाष सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व डा0 प्रभुदयाल, मनोज वर्मा, दयाराम, मानवेंद्र, रवि, सतीश आनंद ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed