फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Documentary shot in Neipkin unit Srinagar

नेपकिन यूनिट श्रीनगर में डॉक्यूमेंट्री की हुई शूटिंग

Wed, 24 May 2017 10:59 PM IST
महोबा
महोबा Updated Wed, 24 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Documentary shot in Neipkin unit Srinagar
नेपकिन यूनिट श्रीनगर में डाक्यूमेंट्री फिल्म की सूटिंग करते टीम के सदस्य । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वच्छ भारत मिशन एवं पंचायती राज विभाग के निर्देश पर लखनऊ से आई टीम ने लोकास्ट सेनेटरी नेपकिन यूनिट श्रीनगर में डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की। इस फिल्म को सूबे के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन एवं पंचायती राज निदेशक विजय किरन आनंद ने प्रदेश के 62 जिलों में संचालित लो कास्ट सेनेटरी नेपकिन यूनिटों का मूल्यांकन कराया था। इसमें महोबा जिले की श्रीनगर नेपकिन यूनिट को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला था।
विज्ञापन


पंचायती राज निदेशक के निर्देशन पर लखनऊ से डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के लिए टीम को श्रीनगर भेजा गया। टीम ने पंचायत उद्योग केंद्र के प्रबंधक अनिल सिंह सेंगर के साथ यूनिट में काम कर रही महिलाओं की वीडियोग्राफी व फोटो ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने उत्पादित सामग्री की गुणवत्ता व पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य विभाग व आंगनवाड़ी द्वारा चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों को कैमरे में कैद किया। इसके अलावा स्वच्छता माहवारी सामग्री का प्रयोग करने वाली महिलाओं के घर जाकर उनका साक्षात्कार लिया।


टीम का कहना था कि बनाई गई फिल्म को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा। 28 मई को विश्व माहवारी दिवस पर प्रदेश में अव्वल स्थान पाने वाली श्रीनगर यूनिट के प्रबंधक समेत पूरी टीम की महिलाओं को पंचायत राज निदेशक पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed