फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Do Shramdaan once a week: Commissioner

सप्ताह में एक दिन करें श्रमदान: कमिश्नर

Sun, 05 Sep 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Do Shramdaan once a week: Commissioner
ग्रामीणों से जानकारी लेते समय बिना मॉस्क के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम बांदा दिनेश कुमार सिंह ने कबरई विकास खंड के ग्राम पहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई तथा ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही डेंगू तथा वेक्टर जनित बुखार ब्लॉक सभागार में क्षेत्र के प्रधानों के साथ बैठक की। पहरा गांव स्थित पंचायत भवन में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों के निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से गांव में सफाई रखने के लिए सप्ताह में एक दिन श्रम दान कर अपने घर के सामने साफ सफाई व स्वयं नाली साफ करने की सलाह दी। उन्होंने बढ़ती बीमारियों से बच्चों के बचाव के लिए बच्चों को पूरे बाह के कपड़े पहनाने साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव में आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम घर घर जाकर मरीजों को चिन्हित करें तथा उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में उनकी मदद करें। चौपाल में मौजूद सीएचसी कबरई प्रभारी डॉ. अमित कुमार पांडेय द्वारा 70 प्रतिशत ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड व 90 प्रतिशत लोगों के कोरोना वैक्सीनेशन होने की जानकारी देने पर तारीफ की। ग्रामीण राजू सिंह ने बताया भाई की मृत्यु के बाद एक साल बाद वरासत दर्ज नही हुई। मंडलायुक्त ने लेखपाल सुशील शर्मा को फटकार लगाई। मंडलायुक्त ने भ्रमण कर ग्रामीणों का हालचाल पूछा। ग्रामीण घसीटा कुशवाहा के घर पहुंचे मंडलायुक्त ने 13 वर्षीय बेटे वीरेंद्र से 20 का पहाड़ा सुनकर दो सौ रुपया पुरस्कार दिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मो. अवेश, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त ने सीएचसी में बने पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। सीएचसी क्षेत्र की सभी आशाओं के साथ बैठकर उन्हें जच्चा बच्चा के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आशाओं से कहा कि ग्रामीण महिला पुरुषों को श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाने की सलाह दें। जिससे गर्भवती को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद मिल सके। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कांत सिन्हा, डॉ. महेश सिंह, डॉ ईश्वर चंद प्रजापति,के के बाबू, मनोज नायक, अनूप, शिवकुमार, आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

बच्चे से पहाड़ा सुनते मंडलायुक्त

बच्चे से पहाड़ा सुनते मंडलायुक्त- फोटो : MAHOBA

सीएचसी कबरई में आशाओं के साथ बैठक करते कमिश्नर

सीएचसी कबरई में आशाओं के साथ बैठक करते कमिश्नर- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed