फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Do not consider your daughter as weight, this is the basis of life

बेटी को मत समझो भार, जीवन का है ये आधार

Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Do not consider your daughter as weight, this is the basis of life
महोबा। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर बुधवार को शहर के जीजीआईसी से जागरुकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली को मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जीजीआईसी तिराहा, नरसिंह कुटी मंदिर, आल्हा चौक, तहसील चौराहा से होती हुई कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि इसे अपने चरित्र में उतारना होगा। समाज को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। उन्होंने कहा कि बेटी शिक्षित होगी तो समाज भी शिक्षित होगा। आज के क्षेत्र में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। खेल, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान व अन्य क्षेत्रों में बेटियों का दबदबा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन ने कहा कि देश में लगातार बेटियों की संख्या घट रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बेटियों को बेटों के समान शिक्षित करने और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति भी हमें सजग रहने की जरूरत है। साथ में गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य सरगम खरे, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, डॉ. दिवाकर सिंह, राजेश प्रजापति, अमित मिश्रा, अनीस राजा व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed